महाराष्ट्र में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: August 17, 2021 09:45 AM2021-08-17T09:45:26+5:302021-08-17T09:45:26+5:30

Case registered against AIMIM MP Imtiaz Jaleel in Maharashtra for violation of Kovid-19 rules | महाराष्ट्र में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील और 24 अन्य के खिलाफ यहां स्वतंत्रता दिवस पर संभागीय आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कथित तौर पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, जलील और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन) के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और औरंगाबाद में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए काले झंडे लहराए। अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने फेस मास्क पहनने जैसे मानदंडों का पालन नहीं किया। शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सिटी चौक थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against AIMIM MP Imtiaz Jaleel in Maharashtra for violation of Kovid-19 rules

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे