मुंबई आतंकी हमले के षडयंत्रकारी सईद का मामला संसद में, सुनवाई पाक में नहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत में हो
By भाषा | Updated: December 12, 2019 14:21 IST2019-12-12T14:21:15+5:302019-12-12T14:21:15+5:30
भाजपा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में हाफिज की सुनवाई पाकिस्तान में बंद कमरे में हुयी और इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

भारत को इस संबंध में पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए।
राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने मुंबई आतंकी हमले के षडयंत्रकारी हाफिज सईद की सुनवाई पाकिस्तान में नहीं बल्कि किसी अंतरराष्ट्रीय अदालत में किए जाने की मांग की।
भाजपा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में हाफिज की सुनवाई पाकिस्तान में बंद कमरे में हुयी और इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
हाफिज को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। राव ने कहा कि घोषित वैश्विक आतंकवादियों के विरुद्ध सुनवाई मूल देश में नहीं बल्कि बाहर और किसी अंतरराष्ट्रीय अदालत में की जानी चाहिए व भारत को इस संबंध में पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए।