पुडुचेरी में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: November 10, 2020 04:32 PM2020-11-10T16:32:37+5:302020-11-10T16:32:37+5:30

Case filed against six people for sexually assaulting five minor girls in Puducherry | पुडुचेरी में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुडुचेरी में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुडुचेरी, 10 नवम्बर केन्द्र शासित प्रदेश में पांच नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतिक्षा गोदारा ने पत्रकारों को बताया कि इन बच्चियों को उनके माता-पिता ने पिछले महीने एक व्यक्ति को बेच दिया था, जिसने उन्हें अपने खेत में बंधुआ मजदूर बना रखा था और वहीं उनका यौन उत्पीड़न भी किया गया।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी की बाल कल्याण समिति ने सूचना के आधार पर पिछले महीने इनमें से दो को बचाया था और अन्य को बाद में छुड़ाया था।

गोदारा ने बताया कि बच्चियों ने पुलिस को बताया कि छह लोग उनका यौन शोषण करते थे और उनसे जबरन बंधुआ मजदूरी करा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों को कोविड-19 जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against six people for sexually assaulting five minor girls in Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे