लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमितों की सूचना छिपाने पर अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:17 IST

Open in App

संभल (उप्र) 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को न देने और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में अस्पताल के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल के चिकित्‍साधिकारी को दी गई तहरीर में यह आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए संभल के सिलवेजा अस्पताल पहुंची जहां एक महिला मसूदा खातून और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित था।

आरोप के अनुसार अस्पताल संचालक ने कोविड-19 संक्रमितों की सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को नहीं दी । इसमें कहा गया है कि अस्पताल के संचालक ने टीम के सदस्यों के साथ कथित रूप से अभद्रता की । उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल