लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ नफरत भरा भाषण देने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 23, 2019 06:29 IST

यह मामला अदालत का आदेश मिलने के बाद गुरुवार को दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है। अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला आदिलाबाद जिले में “नफरत” भरा भाषण देने के सिलसिले में दर्ज किया गया था। उन्होंने पूर्व में एक बयान में कहा था, “मेरे बयान से कोई अपराध नहीं हुआ है।

तेलंगाना के करीमनगर में इस साल जुलाई में एक जनसभा के दौरान नफरत भरा भाषण देने के आरोप से संबंधित एक निजी शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत का आदेश मिलने के बाद गुरुवार को दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है। अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं।

एक अधिवक्ता द्वारा दायर की गई निजी शिकायत पर 14वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने 16 नवंबर के अपने आदेश में सैदाबाद पुलिस को मामले की जांच कर शिकायत दर्ज करने तथा 23 दिसंबर तक उसके समक्ष (स्थिति) रिपोर्ट पेश करने को कहा था। अधिवक्ता ने अदालत में दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसके द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी।

शिकायत में अकबरुद्दीन ओवैसी को 2012 के मामले में दी गई सशर्त जमानत को रद्द करने का भी अनुरोध किया गया। यह मामला आदिलाबाद जिले में “नफरत” भरा भाषण देने के सिलसिले में दर्ज किया गया था। अकबरुद्दीन ओवैसी ने करीमनगर में कोई भड़काऊ बयान दिये जाने से इनकार करते हुए दावा किया कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिये उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व में एक बयान में कहा था, “मेरे बयान से कोई अपराध नहीं हुआ है। मैंने कानून के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया है।”

टॅग्स :एआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम्हारी 7 पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी हरा नहीं कर पाएंगी महाराष्ट्र को': नवनीत राणा ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर किया पलटवार

भारत'पूरे के पूरे मुंब्रा को ग्रीन कलर में ऐसे रंगना है...': AIMIM की सबसे कम उम्र की पार्षद सहर शेख के भाषण से मची सियासी खलबली | VIDEO

भारतBMC Elections 2026 Results: मिलिए विजय उबाले से, AIMIM के हिंदू उम्मीदवार जिन्हें गोवंडी के वार्ड नंबर 140 में मिली ऐतिहासिक जीत

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में ओवैसी की AIMIM एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरी, देखें पूरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा

भारत'तेजस्वी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं': ओवैसी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार पर उनके 'चरमपंथी' बयानों को लेकर हमला बोला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है