लाइव न्यूज़ :

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक सार्वजनिक करनी होगी जानकारी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:21 IST

Open in App

जयपुर, 25 मार्च राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के उम्मीदवारों को अपने खिलाफ दर्ज किसी भी आपराधिक मामले की सूचना 15 अप्रैल तक सार्वजनिक करनी होगी।

इस बीच, तीन विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बृहस्पतिवार को बढ़कर छह हो गयी।

राज्य की सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा विधानसभा के लिए उपचुनाव 17 अप्रैल को होना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उप चुनाव-2021 के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे ऐसे सभी उम्मीदवार जिनके विरूद्ध कोई अपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें यह सूचना प्रिन्ट मीडिया में कम से कम तीन बार अलग-अलग तारीखों पर प्रकाशित करानी होगी और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में निर्वाचन क्षेत्र में अनिवार्य रूप से प्रसारित करवानी होगी।

गुप्ता ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देने वाले राजनीतिक दलों को भी अब अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों पर अनिवार्य रूप से उनके उम्मीदवारों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का पूरा विवरण देना होगा।

वहीं, उपचुनाव में नामांकन के तीसरे दिन तक कुल छह उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

उम्मीदवार 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की 31 मार्च को जांच की जाएगी, जबकि तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और मतगणना दो मई को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत