लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाने को लेकर अभियान अब भी जारी : बीएसएफ

By भाषा | Updated: November 9, 2020 16:35 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ नंवबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान अब भी जारी है कि क्षेत्र में कहीं कोई अन्य आतंकवादी तो मौजूद नहीं है।

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रविवार को आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करते समय एक अधिकारी सहित तीन सैन्यकर्मी और बीएसएफ का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था। सुरक्षाबलों ने इस दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुरिंदर पवार ने कहा, ‘‘अभियान अब भी जारी है। क्षेत्र काफी दुर्गम और ऊंचा-नीचा है। हम स्वयं को इस बारे में संतुष्ट करना चाहेंगे कि वहां कोई आतंकवादी नहीं है।’’

वह शहर के बाहरी इलाके में बीएसएफ एसटीसी, हुमहामा में कांस्टेबल सुदीर सरकार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

पवार ने कहा कि यह घुसपैठ का प्रयास था, न कि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का हमला।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को एक पखवाड़े पहले घुसपैठ के आतंकवादियों के प्रयास के बारे में सूचना मिली थी।

पवार ने कहा, ‘‘हमें लगभग 15 दिन पहले सूचना मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करेंगे। इसलिए हमारी घात लगाकर कार्रवाई करने वाली एवं गश्ती टीम ने क्षेत्र में रात के समय पहरेदारी की। रात (रविवार को) लगभग एक बजे गश्ती टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं और उसने आतंकवादियों को चुनौती दी। आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिससे कांस्टेबल सरकार बुरी तरह घायल हो गए। वह वीरता से लड़े और शहीद होने से पहले एक आतंकवादी को मार गिराया।’’

उन्होंने कहा कि दो अन्य आतंकवादी घटनास्थल से भाग गए और बीएसएफ ने इसकी सूचना अपनी अन्य चौकियों तथा सेना को दी।

पवार ने कहा, ‘‘रविवार को सुबह होते ही सेना और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया जिसमें दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। इस दौरान कैप्टन आशुतोष कुमार और दो अन्य सैनिक शहीद हो गए।’’

इस साल घुसपैठ की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि इस साल अब तक केवल 24 से 25 आतंकवादी ही नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस पाए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 135 से 140 के बीच थी।

बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर लगभग 250-300 आतंकवादी घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी घुसपैठ रोधी ग्रिड काफी मजबूत है और इसकी क्षमताओं में सुधार एक नियमित कवायद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत