लाइव न्यूज़ :

घर में झगड़ा कर पाकिस्तान से भारत आ पहुंचा, दो साल बाद भेजा गया

By भाषा | Updated: January 14, 2020 20:04 IST

वह पाकिस्तान के कसूर जिले में सरहद के पास स्थित वजीरपुर गांव का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने बिलाल को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया। बिलाल ने कहा कि परिवार के लोगों से झगड़े के बाद वह गुस्से में घर छोड़कर निकल गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 20-22 महीने गुजारने वाले बिलाल ने कहा, ‘‘घर में कुछ झगड़ा हुआ था और मैं गुस्से में निकल गया।क्या वह वीजा लेकर फिर भारत आना चाहेगा इस पर उसने कहा ‘बिल्कुल।’

वर्ष 2018 में गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गए 17 साल के एक पाकिस्तानी लड़के को मंगलवार को वापस पड़ोसी देश भेज दिया गया। पंजाब के होशियारपुर जिले में किशोर गृह से मंगलवार सुबह रिहा किए जाने के बाद मुबाशर बिलाल को अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर ले जाया गया, जहां उसे पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

वह पाकिस्तान के कसूर जिले में सरहद के पास स्थित वजीरपुर गांव का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने बिलाल को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया। बिलाल ने कहा कि परिवार के लोगों से झगड़े के बाद वह गुस्से में घर छोड़कर निकल गया था।

यहां करीब 20-22 महीने गुजारने वाले बिलाल ने कहा, ‘‘घर में कुछ झगड़ा हुआ था और मैं गुस्से में निकल गया। मुझे पता नहीं चला कि मैं भारत में घुस आया हूं। इसके बाद बीएसएफ कर्मियों ने मुझे पकड़ लिया।’’ अटारी पर संवाददाताओं से बात करते हुए बिलाल ने कहा कि वह खुश है कि वह एक बार फिर पाकिस्तान में अपने परिवार के पास जा रहा है।

अच्छे व्यवहार के लिए उसने भारतीय अधिकारियों की भी प्रशंसा की और कहा कि वह उनका शुक्रगुजार रहेगा। एक सवाल पर उसने कहा, ‘(पाकिस्तान में) मेरी मां, भाई और बहन है।’ क्या वह वीजा लेकर फिर भारत आना चाहेगा इस पर उसने कहा ‘बिल्कुल।’

मुबाशर बिलाल उर्फ मुबारक गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गया था। उसे पंजाब के तरनतारन के खेमकरण गांव से पकड़ा गया था। बाद में उसपर विदेशी कानून और पासपोर्ट कानून के तहत आरोप लगाए गए। किशोर न्याय बोर्ड ने सितंबर 2018 में उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया था। बिलाल गरीब परिवार से है। उसके पिता मोहम्मद अकबर पाकिस्तान में दिहाड़ी मजदूर हैं और बेटे के घर छोड़ने के बाद उसकी वापसी के लिए वह हर जगह फरियाद कर रहे थे। 

टॅग्स :पंजाबपाकिस्तानजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह