लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही है उच्चस्तरीय बैठक, कल कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है बड़ा फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2019 13:55 IST

कश्मीर में चल रहे मुद्दे के बीच अचानक पीएम आवास पर इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह संसद सत्र के बाद तीन दिनों के दौरे पर कश्मीर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को सुबह 9:30 बजे पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। जम्मू कश्मीर में चल रहे अलर्ट को लेकर पूरे देश में गहमागहमी का माहौल है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह 9:30 बजे पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक ऐसे वक्त पर बुलाई गई है जब जम्मू कश्मीर में चल रहे अलर्ट को लेकर पूरे देश में गहमागहमी का माहौल है। ऐसे में  यह माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। 

कश्मीर में चल रहे मुद्दे के बीच अचानक पीएम आवास पर इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह संसद सत्र के बाद तीन दिनों के दौरे पर कश्मीर जाएंगे। खबरों की मानें तो अमित शाह वहां चुनाव तैयारियों को लेकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

उधर, संसद में रविवार को जम्मू कश्मीर को लेकर हाई लेवल मीटिंग वहल रही है। अमित शाह की अध्यक्षता वाली इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हैं। इसके अलावा गृह सचिव राजीव गाबा भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि ये मीटिंग जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर हो रही है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रोके जाने और जवानों की तैनाती बढ़ाए जाने को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद शनिवार को उमर अब्दुल्ला ने भी सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव