Republic Day: लोहरदगा जिले के पांच पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, चार लोगों से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे इकठ्ठा
By भाषा | Updated: January 26, 2020 13:16 IST2020-01-26T13:16:02+5:302020-01-26T13:16:02+5:30
इस बीच, रांची में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि लोहरदगा में स्थिति मुख्य रूप से सामान्य है। रांची जोनल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, आईजी(ऑपरेशन्स), रेंज डीआईजी (रांची) और पांच एसपी रैंक के अधिकारी लोहरदगा में मौजूद हैं।

Republic Day: लोहरदगा जिले के पांच पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, चार लोगों से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे इकठ्ठा
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में लोहरदगा में गुरुवार को निकले जुलूस में पथराव के बाद हुई हिंसा के चलते लगे कर्फ्यू में रविवार को दो घंटे की ढील दी गई। ये ढील पांच थाना क्षेत्र में दी गई है, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद पाएं।
लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ढील सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दी गई है। इस दौरान चार से अधिक लोगों के एकत्रित होने और नारेबाजी करने की अनुमति नहीं होगी। उसमें कहा गया कि गणतंत्र दिवस मनाने को इच्छुक लोग ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गा सकते है।
इसके लिए 10 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। इस बीच, रांची में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि लोहरदगा में स्थिति मुख्य रूप से सामान्य है। रांची जोनल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, आईजी(ऑपरेशन्स), रेंज डीआईजी (रांची) और पांच एसपी रैंक के अधिकारी लोहरदगा में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाएं हैं तथा उसे जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उसने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की 15 कम्पनियां जिले में तैनात है। भा