लाइव न्यूज़ :

CAA के समर्थन में जनता के बीच पहुंची BJP, इंदौर में संघ की बैठक शुरू

By भाषा | Updated: January 5, 2020 19:57 IST

भाजपा ने सीएए के समर्थन में शहर में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और राज्य में भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत कई नेता शामिल हुए और स्थानीय लोगों को सीएए के प्रावधानों की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देRSS की तीन दिवसीय आंतरिक बैठक यहां रविवार से शुरू हो गयी।बैठक में भागवत के साथ ही सुरेश भैयाजी जोशी समेत संगठन के करीब 30 पदाधिकारियों के उपस्थित रहने का अनुमान है।

देश के मौजूदा हालात पर चर्चा के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अगुवाई में इस संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की तीन दिवसीय आंतरिक बैठक यहां रविवार से शुरू हो गयी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भागवत के साथ ही संघ के सर कार्यवाह (महासचिव) सुरेश भैयाजी जोशी समेत संगठन के करीब 30 शीर्ष पदाधिकारियों के उपस्थित रहने का अनुमान है।

बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों में संघ की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की दशा-दिशा पर भी चर्चा की जा रही है। वैसे संघ द्वारा इस बैठक को "अनौपचारिक" बताया जा रहा है और रविवार को इसकी शुरूआत के बाद इसका आधिकारिक ब्योरा मीडिया से फिलहाल साझा नहीं किया गया है। लेकिन संघ के केंद्रीय नेतृत्व का यह विचार मंथन ऐसे समय हो रहा है, जब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के समर्थन और विरोध में देश भर में प्रदर्शन जारी हैं।

संघ की स्थानीय इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि संगठन के अखिल भारतीय पदाधिकारियों द्वारा पांच से सात जनवरी के बीच देश के मौजूदा हालात पर "अनौपचारिक चर्चा" की जायेगी। हालांकि, विज्ञप्ति में इसका विशिष्ट ब्योरा नहीं दिया गया था कि यह चर्चा किन विषयों पर केंद्रित होगी।

इस बीच, भाजपा ने सीएए के समर्थन में शहर में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और राज्य में भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत कई नेता शामिल हुए और स्थानीय लोगों को सीएए के प्रावधानों की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने सीएए के पक्ष में "भारत सुरक्षा मंच" नाम के संगठन के बैनर तले यहां 12 जनवरी को आयोजित "तिरंगा यात्रा" के लिये शहरवासियों को आमंत्रित भी किया। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनआरएसएसइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?