CAA के विरोध में प्रदर्शन: बेंगलुरु में रामचंद्र गुहा और दिल्ली में योगेंद्र यादव को हिरासत में लिया गया

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2019 11:47 IST2019-12-19T11:45:38+5:302019-12-19T11:47:58+5:30

दिल्ली पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से पहले, लाल किले के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। उन्होंने बताया कि लाहौरी गेट, कश्मीरी गेट और कोतवाली पुलिस थाने इस निषेधाज्ञा आदेश के दायरे में आएंगे।

CAA protests: Ramchandra Guha in Bengaluru and Yogendra Yadav detained in Delhi | CAA के विरोध में प्रदर्शन: बेंगलुरु में रामचंद्र गुहा और दिल्ली में योगेंद्र यादव को हिरासत में लिया गया

लाहौरी गेट, कश्मीरी गेट और कोतवाली पुलिस थाने इस निषेधाज्ञा आदेश के दायरे में आएंगे।

Highlightsपुलिस ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया है। योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया है। इधर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

दिल्ली पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से पहले, लाल किले के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाहौरी गेट, कश्मीरी गेट और कोतवाली पुलिस थाने इस निषेधाज्ञा आदेश के दायरे में आएंगे। पुलिस कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए लाल किले के आसपास विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से पहले ही इंकार कर चुकी है। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे विरोध रैली निकालेंगे।

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले डीएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने की जानकारी दी थी। ये मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका हैं। इसके बाद डीएमआरसी के नए ट्वीट में कहा है, ‘‘ पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।’’ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के दरवाजे भी बंद हैं लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध है। 
 

Web Title: CAA protests: Ramchandra Guha in Bengaluru and Yogendra Yadav detained in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे