लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी, वीजा नहीं

By भाषा | Updated: December 26, 2019 15:56 IST

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद (जेयूएच) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी 26-31 दिसंबर तक बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने 12-13 दिसंबर को पांच दिन की यात्रा के लिए वीजा आवेदन दिया था। मुझे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था और निजी कार्यक्रम भी थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे अभी तक वीजा नहीं मिला है। अभी न तो उन्होंने मुझे यह बताया कि मेरा वीजा आवेदन स्वीकार हुआ है।मेरे पास सभी जरूरी दस्तावेज राज्य और केंद्र सरकार की जरूरी अनुमति हैं।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद (जेयूएच) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें पड़ोसी देश बांग्लादेश की यात्रा पर जाने लिए यहां उस देश के उप उच्चायोग ने वीजा देने से इनकार कर दिया।

चौधरी 26-31 दिसंबर तक बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने 12-13 दिसंबर को पांच दिन की यात्रा के लिए वीजा आवेदन दिया था। मुझे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था और निजी कार्यक्रम भी थे।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे अभी तक वीजा नहीं मिला है। अभी न तो उन्होंने मुझे यह बताया कि मेरा वीजा आवेदन स्वीकार हुआ है और न ही आधिकारिक तौर पर इनकार किया है। मेरे पास सभी जरूरी दस्तावेज राज्य और केंद्र सरकार की जरूरी अनुमति हैं।’’

जेयूएच के प्रमुख के तौर पर चौधरी राज्य के प्रभावी अल्पसंख्यक नेताओं में से एक हैं और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और पूरे देश में एनआरसी लागू किए जाने की योजना का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपना टिकट रद्द कर देंगे।

हालांकि इस पर टिप्पणी के लिए बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन से संपर्क नहीं हो पाया। उन्हें बार-बार कॉल किया गया लेकिन उनका फोन बंद था। इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस ने हैरानी जताई है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टपश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया