CAA Protest: अब अहमदाबाद में भी हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर किया पथराव; लाठी डंडों से की पिटाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 19, 2019 22:35 IST2019-12-19T22:35:51+5:302019-12-19T22:35:51+5:30

हिंसा फैला रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। इन पुलिसकर्मियों में से एक भीड़ के बीच फंस गया तो भीड़ ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इस वजह से पुलिसकर्मी को कई चोटें भी आई हैं। 

CAA Protest: Violent protests in Ahmedabad, policemen beaten with sticks | CAA Protest: अब अहमदाबाद में भी हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर किया पथराव; लाठी डंडों से की पिटाई

CAA Protest: अब अहमदाबाद में भी हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर किया पथराव; लाठी डंडों से की पिटाई (Photo Credit: ANI)

नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध दिन-ब-दिन हिंसक पूर लेता नजर आ रहा है। इसकी वजह से गुरुवार को भी देश के कई हिस्सों में जमकर प्रदर्शन का दौर देखने को मिला। अब लखनऊ के बाद अहमदाबाद से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर हिंसक हुए प्रदर्शन ने पुलिसकर्मी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। 

हिंसा फैला रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। इन पुलिसकर्मियों में से एक भीड़ के बीच फंस गया तो भीड़ ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इस वजह से पुलिसकर्मी को कई चोटें भी आई हैं। 

नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध ने गुरुवार को भी हिंसक रूप लिया जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। जबकि इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। वहीं, पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। 

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति काबू में है और घबराने की कोई बात नहीं है। जिन लोगों ने उपद्रव किया, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

एक बड़ी खबर यह भी सामने आई कि कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में घायल दो शख्स की मौत हो गई। रायटर हिन्दी के अनुसार कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एएनआई के अनुसार एक की मौत, एक घायल हुआ है।

इस घटना के बाद मंगलौर में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मंगलौर पुलिस कमिश्नर डॉ. हर्षा ने मौत की पुष्टि की है। मृतकों के नाम जलील (49) और नौसीन (23) है। इससे पहले पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और आग लगा दी। अंत में पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी। पहले हवा में गोली चलाई गई, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हमले करते रहे।

Web Title: CAA Protest: Violent protests in Ahmedabad, policemen beaten with sticks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे