लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: जामिया के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते मंडी हाउस इलाके में धारा 144 लगाई गई, पुलिस बल तैनात

By स्वाति सिंह | Updated: December 24, 2019 12:21 IST

बीते हफ्ते नागरिकता कानून को एलकार जामिया के छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बर्बरता से पिटाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया के छात्रों ने मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च के लिए पुलिस ने परमिशन नहीं दी। मंडी हाउस के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च के लिए पुलिस ने परमिशन नहीं दी। साथ ही मंडी हाउस के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन के लिए यहां छात्रों की काफी ज्यादा संख्या है। दिल्ली के अन्य इलाकों में भी CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। 

लगभग एक हफ्ते से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सैड़कों लोग विश्वविद्यालय के बाहर सड़क पर इस अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नूर नगर, बटला हाउस और ओखला के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

 जामिया के विद्यार्थियों ने संशोधित कानून को वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी पर सवाल किया कि उनकी सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर कोई चर्चा नहीं की। विद्यार्थियों ने पूछा कि अगर सभी मुस्लिम, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक ‘बाहरी’ और ‘अवैध प्रवासी’ हैं तो केंद्र सरकार कितने डिटेंशन सेंटर (हिरासत गाह) बनाएगी। 

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को पुलिस बल से ‘अचानक से प्यार’ हो गया है। जामिया के एक विद्यार्थी आशीष झा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब एक महीने पहले अदालतों में पुलिस को पीटा गया था तब इस सरकार ने एक भी मामला दर्ज नहीं किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तब वे पुलिस से प्यार नहीं करते थे। अब जब पुलिस ने जामिया, एएमयू और अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों को पीटा तो वे पुलिस को ‘शहीद’ कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जान गंवाने वाले छात्रों और अन्य का क्या?’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनजामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?