लाइव न्यूज़ :

CAA पर फिर बवाल: मनीष सिसोदिया का ऐलान-हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में सभी स्कूल कल रहेंगे बंद

By स्वाति सिंह | Updated: February 24, 2020 23:24 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर झड़प के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को स्कूलों की गृह परीक्षाएं नहीं होंगी। सीबीएसई प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि मंगलवार की परीक्षा के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली में कोई परीक्षा केंद्र नहीं है।

संसोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को स्कूलों की गृह परीक्षाएं नहीं होंगी। सोमवार को उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

सिसोदिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से भी बात की और उनसे जिले में बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में हिंसा प्रभावित नार्थ ईस्ट ज़िले में कल स्कूलों की गृह परीक्षाएँ नहीं होंगी और सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध में मैंने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से बात की है कि इस ज़िले में कल की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी जाए।”

सीबीएसई प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि मंगलवार की परीक्षा के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली में कोई परीक्षा केंद्र नहीं है। उन्होंने बताया कि कल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली के पश्चिमी भाग में 18 केंद्रों पर केवल बारहवीं कक्षा के छात्रों के चार विषयों की परीक्षाएं हैं। कल की परीक्षा के लिए दिल्ली के उत्तर पूर्व हिस्से में कोई केंद्र नहीं हैं। बता दें कि इससे पहले सिसोदिया ने कहा था कि तीन दशक से दिल्ली में हूं, लेकिन अपने शहर में इतना डर कभी नहीं लगा। देश की राजधानी है। इसे बचाना ही होगा।

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर झड़प के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल रतन लाल (42) सहायक पुलिस आयुक्त, गोकलपुरी के कार्यालय से जुड़े हुए थे। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर किये गए पथराव में वह घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि लाल मूल रूप से राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे और 1998 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाल के निधन पर दुख जताया और राष्ट्रीय राजधानी में शांति का आह्वान किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “पुलिस हेड कोंस्टेबल की मौत बेहद दुःखदायी है। वो भी हम सब में से एक थे। कृपया हिंसा त्याग दीजिए। इस से किसी का फ़ायदा नहीं। शांति से ही सभी समस्याओं का हल निकलेगा।” अधिकारी ने बताया कि झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध और समर्थन करने वाले समूहों के बीच झड़पों के एक दिन बाद सोमवार को कई गाड़ियों, दुकानों और मकानों में आग लगा दी गयी। 

टॅग्स :दिल्लीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल