लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शनः केरल भाजपा सचिव पर मस्जिद में हमला, नमाज पढ़ते समय नजीर को पीटा गया और लातें मारी गईं

By भाषा | Updated: January 13, 2020 13:30 IST

भाजपा ने ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) और माकपा समर्थक ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाइएफआई) के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घटना मस्जिद के अंदर होने की वजह से यह साफ नहीं है कि नजीर पर किसने हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देथुकुप्पलम जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे नजीर को कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होने से रोका। उन्हें कोच्चि के अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के थोड़ी देर बाद ही भाजपा के राज्य सचिव ए. के. नजीर पर इडुक्की जिले के नेदुंगंदम स्थित एक मस्जिद में कथित तौर पर हमला किया गया।

भाजपा ने ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) और माकपा समर्थक ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाइएफआई) के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घटना मस्जिद के अंदर होने की वजह से यह साफ नहीं है कि नजीर पर किसने हमला किया।

जन जागृति बैठक में शिरकत करने के बाद थुकुप्पलम जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे नजीर को कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होने से रोका। इमाम ने उन्हें नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी। भाजपा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ नमाज पढ़ते समय नजीर को पीटा गया और लातें भी मारी गईं।’’

नजीर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें कोच्चि के अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। कट्टाप्पना के पुलिस उपाधीक्षक एन. सी. राजमोहन ने बताया कि जन सभा के हिस्से के तौर पर भाजपा ने एक रैली भी निकाली थी, जहां डीवाइएफआई के तीन कार्यकर्ताओं ने कुछ बाधाएं पैदा की थीं। उन्होंने बताया कि मस्जिद के अंदर हमला होने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि हमले में कौन शामिल था।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया