लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास कोई सुझाव है तो सरकार उसे स्वीकार करने के लिए तैयार

By भाषा | Updated: December 20, 2019 20:00 IST

केन्द्रीय गृह मंत्रालय संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के लिए विधि मंत्रालय के साथ मिलकर नियम तैयार कर रहा है। उसमें यह प्रक्रिया स्पष्ट होगी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिन्दू नए कानून के तहत नागरिकता के लिए किस प्रकार आवेदन/अर्जी दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर सीएए पर कोई सुझाव है जो हम किसी से भी उसे सुनने को तैयार हैं।हम विभिन्न तरीकों से सीएए को लेकर लोगों का भ्रम दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास कोई सुझाव है तो सरकार उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के लिए विधि मंत्रालय के साथ मिलकर नियम तैयार कर रहा है। उसमें यह प्रक्रिया स्पष्ट होगी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिन्दू नए कानून के तहत नागरिकता के लिए किस प्रकार आवेदन/अर्जी दे सकते हैं।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अगर सीएए पर कोई सुझाव है जो हम किसी से भी उसे सुनने को तैयार हैं। हम विभिन्न तरीकों से सीएए को लेकर लोगों का भ्रम दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ केन्द्र सरकार संसद में सीएए पारित किए जाने के बाद प्रदर्शनों का सामना करने के लिए तैयार थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रदर्शनों का अंदाजा था, कम से कम पूर्वोत्तर में।’’ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के संबंध में सवाल करने पर अधिकारी ने कहा कि सीएए को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में 59 याचिकाएं दायर की गई हैं और इन याचिकाओं को दायर करने वाले विभिन्न लोग और संगठन इन प्रदर्शनों के पीछे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गलत सूचनाओं और अफवाहों के कारण दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे हैं।’’ कानून के अनुसार, मंत्रालय एक सक्षम प्राधिकार को नियुक्त करेगा जो भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन देने वालों की अर्जी पर विचार करेगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी को भी स्वत: भारतीय नागरिकता नहीं मिलेगी।’’ नागरिकता पाने के लिए जरुरी दस्तावेजों की सूची नियम में शामिल होगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमोदी सरकारअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा