लाइव न्यूज़ :

पूर्व IAS अफसर कन्नन गोपीनाथन हिरासत में, CAA के खिलाफ धरना के लिए जा रहे थे AMU

By स्वाति सिंह | Updated: January 4, 2020 13:37 IST

वर्ष 2012 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी गोपीनाथन ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले को अनुचित बताते हुए त्यागपत्र दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हंगामा होने की आशंका से उनपर कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को हिरासत में लिया है। वह आगरा से होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने हंगामा होने की आशंका से उनपर कार्रवाई की। यूपी पुलिस ने शनिवार को आईएएस से इस्तीफा चुके कन्नन को सैंया टोल से हिरासत में लिया। ख़बरों की मानें तो वह नागरिकता संशोधन कानून के खिफाल एक धरना में हिस्सा लेने जा रहे थे। 

बता दें कि वर्ष 2012 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी गोपीनाथन ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले को अनुचित बताते हुए त्यागपत्र दे दिया था।

प्रतिबंधों को उन्होंने ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से वंचित करना’’ करार दिया था। स्वामीनाथन ने गृह मंत्रालय द्वारा खुद को जारी किए गए नोटिस को अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन पर संभवत: ये आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने ‘‘सरकार की नीतियों पर अनधिकृत रूप से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से बात कर विदेशी देश सहित अन्य संगठनों से केंद्र के संबंधों को उलझन में डाला है।’’ 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया