लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: एक दूसरे से भिड़े कांग्रेस-भाजपा नेता, तुष्टिकरण की राजनीति कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2019 15:20 IST

टीपीसीसी के अध्यक्ष एवं सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने यहां सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ है। भाजपा इस देश के मौलिक मूल्यों पर हमला कर रही है और वे इसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देलिखा था : ‘हमलोग एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं’, ‘सीएए का विरोध करते हैं’। आरोप लगाया कि राजग सरकार की नीतियों से कम से कम चार करोड़ लोग नागरिकता खो सकते हैं।

टीपीसीसी के अध्यक्ष एवं सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने रविवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा देश के मौलिक मूल्यों पर हमला कर रही है जबकि भाजपा में उनके समकक्ष के. लक्ष्मण ने इसके लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए इसे पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया।

रेड्डी ने यहां सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ है। भाजपा इस देश के मौलिक मूल्यों पर हमला कर रही है और वे इसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और काडर ने तख्तियां ले रखी थीं जिसमें लिखा था : ‘हमलोग एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं’, ‘सीएए का विरोध करते हैं’। उन्होंने आरोप लगाया कि राजग सरकार की नीतियों से कम से कम चार करोड़ लोग नागरिकता खो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी छात्रों एवं नागरिकों पर अत्यधिक पुलिस बल प्रयोग की निंदा की। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीएए से भारतीय मुस्लिम ‘सुरक्षित’ हैं क्योंकि संविधान सभी अधिकारों की गारंटी देता है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें लागू करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (कुछ राजनीतिक दलों ने) पहले इसकी (नागरिकता कानून) मांग की। वे शरणार्थियों के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं लेकिन हमें नहीं पता कि कुछ राजनीतिक दल अब इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। यह धर्म के नाम पर समाज को बांटने की तुष्टिकरण की राजनीति के सिवा कुछ नहीं है।’’

भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि सीएए किसी भारतीय मुस्लिम या भारत में जन्में नागरिक के खिलाफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) पार्टी की शह पर सीएए का विरोध कर रही है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल