लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली के प्रभावित इलाकों में संचार सेवाएं बहाल, प्रदर्शनों के बीच कुछ समय के लिए किया था निलंबित

By भाषा | Updated: December 19, 2019 15:19 IST

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कुछ इलाकों में दूरसंचार सेवाओं को निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। विरोध प्रदर्शनों के बीच इन सेवाओं को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था।

दिल्ली के प्रभावित इलाकों में एयरटेल की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। कंपनी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इन सेवाओं को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था।

एयरटेल के एक प्रवक्ता ने संपर्क किए जाने पर इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया। अन्य दूरसंचार कंपनियों से फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। एयरटेल के अलावा वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो की इंटरनेट, वॉयस और एसएमएस सेवाओं को भी निलंबित किया गया है।

एयरटेल सूत्रों ने बताया कि कुछ खास इलाकों में संचार सेवाओं को निलंबित किया गया था जिन्हें अब बहाल कर दिया गया है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कुछ इलाकों में दूरसंचार सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के निर्देश पर उत्तरी और मध्य दिल्ली के पुराने इलाकों के साथ ही मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना में मोबाइल सेवाओं को निलंबित किया गया।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया