CAA Protest: दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 1,200 लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: December 20, 2019 05:59 IST2019-12-20T05:59:03+5:302019-12-20T05:59:03+5:30

अधिकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को नांगलोई स्थित सूरजमल स्टेडियम और बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में रखा गया।

CAA Protest: 1,200 people detained during protest against revised citizenship law in Delhi | CAA Protest: दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 1,200 लोगों को हिरासत में लिया गया

CAA Protest: दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 1,200 लोगों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को लाल किला इलाके में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने सड़कों पर उतरे 1,200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। अधिकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को नांगलोई स्थित सूरजमल स्टेडियम और बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में रखा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और विशेष आयुक्त स्तर के शीर्ष अधिकारी जमीनी हालात की निगरानी कर रहे हैं। अपराध शाखा सहित पुलिस की विभिन्न विशेषज्ञ इकाइयां हालात की निगरानी कर रही हैं।

अधिकारी के मुताबिक विपक्षी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, निलोत्पल बसु, वृंदा करात, अजय माकन और संदीप दीक्षित, कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और उमर खालिद उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें लाल किले और मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया।

लाल किले और मंडी हाउस के अलावा छोटे पैमाने पर राजघाट, जामिया नगर और कश्मीरी गेट सहित विभिन्न इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुए। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा विभिन्न अर्धसैनिक बलों की 52 कंपनियों की तैनाती कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। इनमें त्वरित कार्यबल (आरएएफ) शामिल है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूह पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Web Title: CAA Protest: 1,200 people detained during protest against revised citizenship law in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे