लाइव न्यूज़ :

CAA: आजमगढ़ में लगे सांसद अखिलेश यादव की गमशुदगी के पोस्‍टर, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 8, 2020 20:55 IST

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से नगर के सिविल लाइंस समेत शहर भर में जगह-जगह अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगे हैं।

Open in App

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में सीएए और एनआरसी के खिलाफ पिछले दिनों प्रदर्शन कर रही महिलाओं के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गयी है। कांग्रेस ने क्षेत्रीय सांसद एवं सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर इस मामले में खामोशी अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए जगह-जगह उनके 'लापता' होने के पोस्‍टर लगवाये हैं। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से नगर के सिविल लाइंस समेत शहर भर में जगह-जगह अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगे हैं।

पोस्टर पर क्षेत्रीय सांसद अखिलेश यादव की फोटो लगाई गई हैं जिसके मुंह पर पट्टी लगायी गयी है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता नदीम का कहना है कि मुसलमानों के रहनुमा होने का दावा करने और उनके 80 फीसद वोट लेने वाले अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। इसके बावजूद वह महिलाओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ केवल ट्वीट कर रहे हैं।

इससे काम नहीं चलने वाला है। पोस्‍टर में कांग्रेस ने सवाल किया है कि सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान बिलरियागंज में मुस्लिम महिलाओें पर पुलिसिया बर्बरता पर अखिलेश यादव यादव चुप क्‍यों हैं।

मालूम हो कि बिलरियागंज इलाके के मौलाना जौहर पार्क में गत मंगलवार को सीएए और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू किया था। बुधवार तड़के पुलिस ने उन महिलाओं को बलप्रयोग करके हटा दिया था। इस मामले में 35 नामजद समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके उनमें से 20 को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :अखिलेश यादवनागरिकता संशोधन कानूनसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया