लाइव न्यूज़ :

CAA को लखनऊ यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी, मायावती ने कहा- इसे सत्ता में आने पर वापस ले लेगी BSP

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2020 13:05 IST

उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। वाराणसी, रायबरेली एवं आजमगढ़ में भी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ समाज के हर वर्ग की महिलाओं का घंटाघर पर धरना जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध लगातार जारी है। सामने आईं कि वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी में सीएए को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध लगातार जारी है। इस बीच खबरें सामने आईं कि वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) में सीएए को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी है, जिस पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर हमला बोला है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'सीएए पर बहस आदि तो ठीक है लेकिन कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी रहने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा इस अतिविवादित व विभाजनकारी नागरिकता कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना पूरी तरह से गलत व अनुचित। बीएसपी इसका सख्त विरोध करती है तथा यूपी में सत्ता में आने पर इसे अवश्य वापस ले लेगी।'

न्यूज18 की खबर में सामने आया है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र की हेड ऑफ डिपार्टमेंट शशि शुक्ला का कहना है कि सीएए को जल्द पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी चल रही है। इसके पीछे उन्होंने सम-सामयिक विषय बताया। विभाग एक पेपर तैयार करेगा और विषय भारतीय राजनीति में सम-सामयिक मुद्दा होगा। इसको लेकर अभी विचार किया जा रहा है और प्रस्ताव बोर्ड के पास भेजा जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। वाराणसी, रायबरेली एवं आजमगढ़ में भी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ समाज के हर वर्ग की महिलाओं का घंटाघर पर धरना जारी है। 

वाराणसी से मिली खबरों के अनुसार सीएए को वापस लेने की मांग को लेकर महिलाओं ने बेनियाबाग मैदान पर प्रदर्शन किया। तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और महिलाएं एवं युवाओं से मैदान खाली कराया। आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे के मोहल्ला हैदराबाद के कपूरा शाह दीवान की बाग में महिलाओं ने बुधवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है और स्थिति पर निगाह रखे हुए है। लखनऊ में महिलाएं और बच्चे पिछले शुक्रवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में तिरंगा और प्लेकार्ड लिये महिलाओं ने 'इंकलाब जिन्दाबाद' और 'सीएए-एनआरसी वापस लो' के नारे लगाये।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप