लाइव न्यूज़ :

CAA: CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पैसे लेकर आगजनी की घटना को दिया जा रहा अंजाम

By भाषा | Updated: January 22, 2020 11:25 IST

इससे पहले नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में हुई हिंसक घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विभिन्न धर्माचार्यों और प्रबुद्ध वर्ग से आगे आकर प्रशासन से सहयोग करने की अपील की थीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि धर्माचार्य एवं प्रबुद्ध वर्ग शान्ति कायम रखने में जुटे प्रशासन का सहयोग करते हुए हर नागरिक को वस्तुस्थिति की जानकारी दें कि नागरिकता कानून भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारण्टी है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में जो कार्य आगे बढ़ाए गए हैं, उसे 1947 के बाद ही प्रारंभ हो जाने चाहिए थे।सीएम ने कहा कि प्रदेश में उपद्रवी पैसा लेकर हिंसा व आगजनी की घटना के अंजाम दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपद्रवी पैसा लेकर हिंसा व आगजनी की घटना के अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में जो कार्य आगे बढ़ाए गए हैं, उसे 1947 के बाद ही प्रारंभ हो जाने चाहिए थे।

इससे पहले नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में हुई हिंसक घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विभिन्न धर्माचार्यों और प्रबुद्ध वर्ग से आगे आकर प्रशासन से सहयोग करने की अपील की थीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि धर्माचार्य एवं प्रबुद्ध वर्ग शान्ति कायम रखने में जुटे प्रशासन का सहयोग करते हुए हर नागरिक को वस्तुस्थिति की जानकारी दें कि नागरिकता कानून भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारण्टी है। 

उन्‍होंने कहा था कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर नागरिक की सरकार है। सरकार और कानून-व्यवस्था पर भरोसा रखें। किसी के बहकावे में न आएं। कानून को अपने हाथ में न लें। योगी ने यह भी कहा कि अगर नागरिकता कानून को लेकर किसी के मन में कोई आशंका भी है, तो कानून को हाथ में लेने के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस कथन पर भरोसा रखें, जो उन्होंने नागरिकता विधेयक के सन्दर्भ में कहा है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति के आधार पर कार्य कर रही है। सभी योजनाओं में जाति, मत, मजहब से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के सबके कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। इस सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ है। मालूम हो कि सीएए के खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झडपों में कम से कम 16 लोग मारे जा चुके हैं।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया