लाइव न्यूज़ :

CAA: टीएमसी के ‘भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले कार्यक्रमों’ के जवाब में अभियान चलाएगी भाजपा

By भाषा | Updated: January 1, 2020 13:53 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘हम सीएए के मुद्दे पर लोगों तक पहुंचने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं और शरणार्थियों को नागरिकता मिलने से रोकने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे, हम अपने अभियान के जरिए उनके भ्रामक सूचना फैलाने वाले अभियान का पर्दाफाश कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बासु ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य सीएए के संदेश के साथ राज्यभर के एक करोड़ लोगों तक पहुंचना है। नया कानून नागरिकता छीनता नहीं है बल्कि यह शरणार्थियों को नागरिकता देता है।

एक जनवरी (भाषा) भाजपा नेतृत्व ने संशोधित नागरिकता कानून के संबंध में तृणमूल कांग्रेस द्वारा ‘‘भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले कार्यक्रमों’’ का जवाब देने और शरणार्थियों से संवाद करने के लिए पश्चिम बंगाल में एक अभियान चलाने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेतृत्व ने उम्मीद जताई थी कि राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नया नागरिकता कानून उसका ‘‘राजनीतिक तुरुप का पत्ता’’ होगा। बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस, अन्य विपक्षी दलों, नागरिक संस्थाओं, छात्रों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीएए के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने से भगवा पार्टी बैकफुट पर आ गई।

नये कानून के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू करने के अलावा बनर्जी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में छह प्रदर्शन मार्चों और तीन रैलियों में हिस्सा लिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके जवाब में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में शहर में केवल एक बड़ा मार्च आयोजित किया और उसके प्रदेश अध्यक्ष ने रैलिया कीं।

प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार, सीएए के खिलाफ भ्रामक सूचनाओं के अभियान और लोगों के बीच डर को खत्म करने के लिए बंगाल केंद्रित कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अभियान की रूपरेखा को पहले ही मंजूरी दे दी है। बहुप्रचार अभियान इस महीने से शुरू होगा।’’ भाजपा नेता ने कहा कि यह भी फैसला लिया गया कि अभियान के दौरान राज्य में प्रस्तावित एनआरसी के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा जाएगा क्योंकि इससे गलत संदेश जा सकता है। राज्य के भाजपा सूत्रों के अनुसार, विवादित नागरिकता (संशोधन) कानून आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा तय करेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘हम सीएए के मुद्दे पर लोगों तक पहुंचने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं और शरणार्थियों को नागरिकता मिलने से रोकने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे, हम अपने अभियान के जरिए उनके भ्रामक सूचना फैलाने वाले अभियान का पर्दाफाश कर देंगे।

सीएए के पक्ष में पहले ही काफी समर्थन है।’’ सूत्रों के अनुसार, भाजपा के अभियान में घर-घर जाना, गली-नुक्कड़ों पर सभाएं करना, संगोष्ठियां, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करना, स्थानीय अखबारों में विज्ञापन देना शामिल हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और सांसद सुभाष सरकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम राज्यभर में करीब दो से तीन लाख कार्यकर्ताओं का विशेष दल बनाएंगे जिन्हें घर-घर जाकर अभियान चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।’’

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बासु ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य सीएए के संदेश के साथ राज्यभर के एक करोड़ लोगों तक पहुंचना है। नया कानून नागरिकता छीनता नहीं है बल्कि यह शरणार्थियों को नागरिकता देता है। हमने शरणार्थी पॉकेटों की पहचान कर ली है और इन इलाकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’  

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई