लाइव न्यूज़ :

CAA: अमित शाह ने कहा-  कांग्रेस, केजरीवाल, ममता बनर्जी और कम्यूनिस्ट इकट्ठा होकर देश को कर रहे हैं गुमराह 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 16:24 IST

शाह ने कहा कि आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधी जी ने कहा- जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं आज सारे कांग्रेसी पूरे देश में CAA का विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार (12 जनवरी) को नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की। यहां उन्होंने कहा कि CAA पर भाजपा एक जन जागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं। 

शाह ने कहा कि आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइ को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वहां वो रह गए। 

जानिए क्या कहा अमित शाह ने 

- हमारे देश के सभी नेताओं ने आश्वासन दिया कि आप अभी वहां रह जाइए और आप जब भी कभी भारत आएंगे तो आपका स्वागत किया जाएगा, भारत आपको नागरिकता देगा।  - 2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधी जी ने कहा- जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं उनको पता होना चाहिए कि वो भारत के नागरिक थें, जब भी भारत में आना चाहते हैं भारत उनको नागरिकता देगा। - आज सारे कांग्रेसी पूरे देश में CAA का विरोध कर रहे हैं। जो गांधी जी ने कहा था, राहुल बाबा आप गांधी जी की भी नहीं सुनोगे। महत्मा गांधी जी को तो कबका आपने छोड़ दिया है। 

टॅग्स :अमित शाहनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे