Bypoll Results 2022: राजद के अमर पासवान 30000 वोट से आगे निकले, VIP ने बीजेपी को दिया झटका, पूर्व विधायक बेबी कुमारी पिछड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2022 12:56 PM2022-04-16T12:56:27+5:302022-04-16T13:04:52+5:30

Bypoll Results 2022: अमर पासवान ने कुल 66567 मत हासिल किए हैं, जबकि कुमारी को 36801 मत मिले हैं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 21573 मत हासिल हुए हैं।

Bypoll Results 2022 Bochaha By Election RJD Amar Paswan lead 30000 vote VIP BJP, former MLA Baby Kumari is backward | Bypoll Results 2022: राजद के अमर पासवान 30000 वोट से आगे निकले, VIP ने बीजेपी को दिया झटका, पूर्व विधायक बेबी कुमारी पिछड़ी

59.20 प्रतिशत ने 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Highlightsनिर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोचहा विधानसभा उपचुनाव में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी।बोचहा से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

Bypoll Results 2022: बिहार में बोचहा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 30000 मतों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद पासवान ने कुल 66567 मत हासिल किये हैं, जबकि कुमारी को 36801 मत मिले हैं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 21573 मत हासिल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा विधानसभा उपचुनाव में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी। बोचहा से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

पासवान ने 2020 में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर बोचहां से चुनाव जीता था। इस सीट पर कुल 2,90,544 मतदाता हैं, जिनमें से 59.20 प्रतिशत ने 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस सीट पर तीन महिलाओं सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। 

Web Title: Bypoll Results 2022 Bochaha By Election RJD Amar Paswan lead 30000 vote VIP BJP, former MLA Baby Kumari is backward

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे