लाइव न्यूज़ :

नौकरशाह इधर से उधर, सोमनाथन होंगे नए व्यय सचिव, रवि मित्तल को सूचना और प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: December 13, 2019 18:22 IST

सरकार ने शुक्रवार को अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किये। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन को व्यय सचिव नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल अपने कैडर राज्य तमिलनाडु में कायर्रत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी मित्तल फिलहाल वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव हैं।वरिष्ठ नौकरशाह सुशील कुमार खान विभाग में सचिव बनाए गए हैं।

अगले वर्ष का बजट तैयार करने में लगी सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को व्यय सचिव बनाया है। यह पद अक्टूबर से खाली था।

सरकार ने शुक्रवार को अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किये। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन को व्यय सचिव नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल अपने कैडर राज्य तमिलनाडु में कायर्रत हैं।

गिरीश चंद्र मुर्मू को 25 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद से व्यय सचिव का पद रिक्त पड़ा था। मंत्रालए के एक अन्य आदेश के अनुसार रवि मित्तल को सूचना और प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है। वह अमित खरे का स्थान लेंगे।

बिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी मित्तल फिलहाल वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव हैं। खरे अब उच्च शिक्षा विभाग में सचिव होंगे। वह आर सुब्रमणियम का स्थान लेंगे जिन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नौकरशाह सुशील कुमार खान विभाग में सचिव बनाए गए हैं। वह कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग में फिलहाल अतिरिक्त सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में सचिव हैं। आदेश के अनुसार संस्कृति सचिव अरुण गोयल को भारी उद्योग विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

वह आशा राम सिहाग का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक छत्रपति शिवाजी अब प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग में सचिव होंगे। उनके पास पेंशन और पेंशनभागी कल्याण विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। शिवजी 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय में सचिव (समन्वय) राजेश भूषण अब ग्रामीण विभाग में सचिव होंगे। वह अरमजीत सिन्हा का स्थान लेंगे जो इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन महानिदेशक वी पी जॉय को मंत्रिमंडल सचिवालय में सचिव (समन्वय) नियुक्त किया गया है। वह भूषण का स्थान लेंगे। सुनील कुमार पंचायती राज मंत्रालय में सचिव होंगे। फिलहाल वह वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव हैं।

आदेश के अनुसार बरुण मित्रा न्याय विभाग में विशेष कार्याधिकारी होंगे। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी मित्रा मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह रक्षा उत्पादन में विशेष सचिव हैं। वरिष्ठ नौकरशाह प्रवीण कुमार को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वह के पी कृष्णन का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कुमार फिलहाल नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में विशेष सचिव हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे