लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में भैंसों बलि दी गई मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' परिसर में दफनाया गया था?, संजय राउत बोले-इस कारण वहां नहीं जा रहे देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2025 16:50 IST

एकनाथ शिंदे की कामाख्या मंदिर यात्रा के दौरान गुवाहाटी में जिन भैंसों बलि दी गई उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' के परिसर में दफनाया गया था, ताकि मुख्यमंत्री का पद शिंदे के अलावा किसी और को न मिले।

Open in App
ठळक मुद्दे2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। नवंबर 2024 तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला।दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बावजूद फडणवीस फिलहाल 'सागर' बंगले में रह रहे हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अंधविश्वास के कारण दक्षिण मुंबई स्थित आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास में नहीं जाने के दावों को मंगलवार को खारिज कर दिया और कहा कि वह अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद वहां चले जाएंगे। उनका स्पष्टीकरण शिवसेना सांसद संजय राउत के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे की कामाख्या मंदिर यात्रा के दौरान गुवाहाटी में जिन भैंसों बलि दी गई उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' के परिसर में दफनाया गया था, ताकि मुख्यमंत्री का पद शिंदे के अलावा किसी और को न मिले।

जून 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वह नवंबर 2024 तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला। दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बावजूद फडणवीस फिलहाल 'सागर' बंगले में रह रहे हैं।

राउत के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा, "एकनाथ शिंदे के खाली करने के बाद मैं 'वर्षा' बंगले में चला जाऊंगा। कुछ छोटी-मोटी मरम्मत भी की जा रही है। इस बीच मेरी बेटी (जो कक्षा 10वीं में है) ने अनुरोध किया कि हम उसकी परीक्षाओं के बाद ही शिफ्ट हों। यही कारण है कि मैं अभी तक वहां नहीं गया हूं।"

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीससंजय राउतएकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव