Budget Session 2024: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 17 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं

By धीरज मिश्रा | Published: February 3, 2024 01:15 PM2024-02-03T13:15:28+5:302024-02-03T13:19:28+5:30

Asaduddin Owaisi speech: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के 17 करोड़ मुसलमान पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करते हैं।

Budget Session 2024 Asaduddin Owaisi speech 22 crore muslim not like narender modi | Budget Session 2024: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 17 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं

फाइल फोटो

Highlightsअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा 17 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैंसोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर यूजर ने दिया ओवैसी को जवाब ज्ञानवापी पर बोले ओवैसी हमारी मस्जिद छीनना चाहते हैं, मैं आपको बता दूं कि वो मेरी मस्जिद है

Asaduddin Owaisi speech: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के 17 करोड़ मुसलमान पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करते हैं। ओवैसी ने इस संबंध में करीब 4 मिनट का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ट्वीट किया। उन्होंने वीडियो का केपशन दिया।

आज भारत के 17 करोड़ मुसलमान भारत के प्रधान मंत्री पर भरोसा नहीं करते। ओवैसी ने इस ट्वीट में पीएम मोदी को भी टैग किया। ओवैसी के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और करीब एक हजार कमेंट्स आए हैं। इसी एक कमेंट में एक वीडियो शेयर करते हुए निशांत ने दिखाया कि मुसलमान पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं।

दरअसल, एक्स यूजर निशांत ने अयोध्या स्थित राम मंदिर का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। जिसमें मस्लिम समुदाय के लोग राम लला का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। चलिए आप सुनिए बजट सत्र के दौरान ओवैसी ने क्या कहा

सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। साथ ही उनके टारगेट पर पीएम मोदी रहे। उन्होंने कहा कि मोदी पीएम नहीं बल्कि, पुजारी सम्राट बन गए हैं। ओवैसी ने ज्ञानवापी के मुद्दे पर कहा कि वहां 31 साल के बाद पूजा शुरू हुई। ओवैसी ने कहा कि आप हमारी मस्जिद छीनना चाहते हैं, मैं आपको बता दूं कि वो मेरी मस्जिद है।

आप देश के मुसलमानों को इससे क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों के लिए दो ही सेंट्रल विश्वविद्यालय है, आप उनको भी हमसे छीनना चाहते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई को लेकर ओवैसी ने कहा कि क्या वहां पर सिर्फ मुस्लिम ही पढ़ते हैं वहां पर हिन्दू नहीं पढ़ते हैं क्या।

 1986 में 22 जनवरी की बुनियाद रखी गई

ओवैसी ने अयोध्या राम मंदिर में हुई 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में कहा कि इसकी बुनियाद साल 1986 में रखी गई। इसके बाद 6 दिसंबर 1992 को जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा है।

Web Title: Budget Session 2024 Asaduddin Owaisi speech 22 crore muslim not like narender modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे