लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: हल्दी रंग की पीली साड़ी और हाथ में बहीखाता लेकर संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण, जानें बजट भाषण में क्या-क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 12:04 IST

Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार बजट पेश कर रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी रिटर्न का आसान तरीका अप्रैल 2020 में पेश किया जाएगा-वित्त मंत्रीबजट भाषण में सीतारमण ने कहा, भारत अब दुनिया की 5वां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार (1 फरवरी) को संसद में हल्दी रंग की पीली साड़ी पहनकर बजट 2020-21 पेश करने पहुंचीं। उनके हाथ में पिछली बार की तरह ही बजट कॉपियां लाल रंग के बहीखाते में लिपटी हुई थीं। निर्मला सीतारमण दूसरी बार बजट पेश कर रही हैं। पहली बार उन्होंने मोदी सरकार 2.0 में जुलाई 2019 में बजट पेश किया था।

आज सुबह सबसे पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं, जहां उनके साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद थे। वहां उन्होंने बजट तैयार अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई। उसके बाद परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति निवास गईं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को मंजूरी दी। इसके बाद बजट को सदन के पटल पर रखा। इसके अलावा सीतारमण ने 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी संसद में पेश की।

अप्रैल 2020 से पेश होगा जीएसटी रिटर्न का सरल स्वरूप

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रिटर्न का सरल स्वरूप अप्रैल 2020 से पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि जीएसटी ने इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मदद पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद हर परिवार को मासिक व्यय में चार प्रतिशत की बचत हो रही है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में जीएसटी में दो लाख नये करदाता जुड़े हैं। इसके तहत 40 करोड़ रिटर्न दाखिल किये गये हैं तथा 105 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए हैं। 

भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और केंद्र सरकार का कर्ज घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 48.7 प्रतिशत पर आ गया है। यह मार्च, 2014 में 52.2 प्रतिशत था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि 2014-19 के दौरान औसत वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रही। इस दौरान औसत मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। सीतारमण ने अपने बजट भाषण कई कल्याण योजनाओं मसलन सस्ता घर, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और आयुष्मान भारत का जिक्र किया।

बजट का लक्ष्य रोजगार, मजबूत कारोबार, महिलाओं का कल्याण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उन्होंने लोकसभा में 2020-21 का बजट पेश करते हुए पूर्व वित्तमंत्री एवं जीएसटी के शिल्पकार दिवंगत अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जीएसटी को बड़ा संरचनात्मक बदलाव बताते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है और उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये का फायदा हो रहा है।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणबजट २०२०-२१संसद बजट सत्रमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया