लाइव न्यूज़ :

बजट पर पी चिदंबरम का तंज, यह 'वोट ऑन अकाउंट' नहीं बल्कि 'अकाउंट फॉर वोट' था 

By भाषा | Updated: February 1, 2019 17:43 IST

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि यह बजट पूरी तरह से चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है।

Open in App

सरकार की ओर शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट को कांग्रेस ने ‘अकाउंट फॉर वोट (मत पाने के लिए अनुदान)’ करार देते हुए कहा कि घोषणाएं सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखकर की गई हैं।

पार्टी ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर कहा कि आखिर 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरिम वित्त मंत्री आपका धन्यवाद कि आपने कांग्रेस की इस घोषणा की नकल की है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह ‘वोट ऑन अकाउंट’ (लेखानुदान) नहीं बल्कि ‘अकाउंट फॉर वोट’ था।’’ 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि यह बजट पूरी तरह से चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है।

पार्टी नेता शशि थरूर ने कहा, ‘‘आखिर मंत्री जी (पीयूष गोयल) किस दुनिया में रहते हैं। भला 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है?’’ 

टॅग्स :पी चिदंबरमबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं