BSSC question paper leak case: बिहार की छवि धूमिल, सख्त से सख्त कार्रवाई की जरूरत, जगदानंद सिंह ने चिंता जाहिर की

By एस पी सिन्हा | Published: December 24, 2022 05:16 PM2022-12-24T17:16:22+5:302022-12-24T17:17:11+5:30

BSSC question paper leak case: जगदानंद सिंह ने कहा कि इस तरह प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। हमारी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।

BSSC question paper leak case Bihar image tarnished, need take strictest action RJD state president Jagdanand Singh expressed concern | BSSC question paper leak case: बिहार की छवि धूमिल, सख्त से सख्त कार्रवाई की जरूरत, जगदानंद सिंह ने चिंता जाहिर की

अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Highlightsअपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। जगदानन्द सिंह ने कहा कि केवल पटना में रहकर जिलों की समस्या को नजदीक से नहीं देखा जा सकता है।उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत पहले से कर दी है।

पटनाः बिहार में बीएसएससी की परीक्षा में बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने को बड़ी अनियमितता बताते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आज कहा कि इस तरह की हरकत से बिहार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य से पुरे बिहार की छवि खराब होती है। यह पूरे बिहार के लोगों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में यह देखने कि जरूरत है कि अगर कहीं गड़बड़ी है उसको जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। जगदानंद सिंह ने कहा कि इस तरह प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। हमारी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।

सरकार को इसपर ध्यान देने की जरूरत है। चूंकि यह बिहार में हुआ है, इसलिए सरकार अपनी जिम्मेवारी से पीछे नहीं हट सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले महीने से विभिन्न जिलों की यात्रा की शुरुआत को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि केवल पटना में रहकर जिलों की समस्या को नजदीक से नहीं देखा जा सकता है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत पहले से कर दी है। वे रात में घूमकर लोगों की परेशानी को देख रहे हैं। अब तेजस्वी के साथ साथ उनके मंत्री भी बाहर निकलकर लोगो की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्य का दौरा करने का निर्णय स्वागत योग्य है।

भाजपा नेताओं द्वारा राजद नेताओं की शराब पीने की जांच की मांग पर जगदानन्द सिंह ने इसे आपत्तिजनक बयान कहा। उन्होंने कहा कि राजद चुनौती देता है कि जब भी, किसी भी वक्त, कोई भी राजद के प्रदेश कार्यालय में आकर शराब की जांच कर सकता है। हम सब घबराने वाले नहीं हैं। राजद के नेता हर दिन जांच कराने को तैयार हैं।

Web Title: BSSC question paper leak case Bihar image tarnished, need take strictest action RJD state president Jagdanand Singh expressed concern

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे