लाइव न्यूज़ :

बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों से राजनीतिक विरोधियों की नींद उड़ी : मायावती

By भाषा | Updated: July 27, 2021 14:08 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जुलाई बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के "प्रबुद्ध वर्ग" सम्मेलनों की सफलता बसपा में लोगों के विश्वास का संकेत है और इससे उनके राजनीतिक विरोधियों की नींद उड़ गई है।

बसपा प्रमुख ने मंगलवार को ट्वीट किया ''मेरे निर्देशन में, पार्टी महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा उप्र में चलाई जा रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से चर्चा में है। संगोष्ठी के प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोगों का बसपा में विश्वास है। इसके लिए सभी का दिल से आभार।''

मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आगे लिखा ''अयोध्या से 23 जुलाई को श्री रामलला के दर्शन के साथ शुरू हुआ यह कारवां आम्बेडकरनगर और प्रयागराज जिलों से होता हुआ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है, जिससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है। इसे रोकने के लिए अब ये पार्टियां किस्म-किस्म के हथकंडे अपना रही हैं, इनसे सावधान रहें।''

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बसपा ने राज्य के विभिन्न जिलों में ‘‘प्रबुद्ध सम्मेलन’’ की श्रृंखला के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी अगले माह से इसी तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों को मंजूरी दे दी है और इसकी शुरुआत बलिया जिले से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी