लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः मायावती ने निकाले गए नेताओं की कराई घर वापसी, सौंपी जिम्मेदारियां

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 12, 2018 05:05 IST

मायावती को इस बात की जानकारी मिली कि संगठन में कमजोर स्थिति और गुटबाजी हावी हो रही है। इसका कारण पार्टी के वे नेता हैं, जो अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाले गए हैं। 

Open in App

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी से निकाले गए नेताओं की घर वापसी कर उन्हें जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है। बसपा ने अपने बूते पर चुनाव लड़ने के फैसले के बाद इन नेताओं पर फिर भरोसा जताया है। पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी से निकाले गए लोगों की कमी मायावती को अखरने लगी थी। 

मायावती को इस बात की जानकारी मिली कि संगठन में कमजोर स्थिति और गुटबाजी हावी हो रही है। इसका कारण पार्टी के वे नेता हैं, जो अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाले गए हैं। 

मायावती ने प्रदेश प्रभारियों से चर्चा कर ऐसे नेताओं की वापसी कराकर उन्हें काम की जिम्मेदारी सौंपी है। इन नेताओं में सबसे पहले प्रदेश बसपा अध्यक्ष पद से हटाए गए नर्मदा प्रसाद अहिरवार का नाम आता है। अहिरवार को एक महिला कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते पार्टी से हटाया गया था। 

अहिरवार को पार्टी ने अब इंदौर जोन का प्रभारी बना दिया है। अहिरवार के अलावा बसपा ने महेश आर्य को रीवा, सुनील बोरसे को भोपाल जोन का प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

बसपा के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने इन नियुक्तियों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन नेताओं से पार्टी ने दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि पदों से हटाया था। इसके पीछे कई कारण थे। संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासन का डंडा चलाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बसपा जल्द ही प्रदेश में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने वाली है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं