लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर बसपा और बीजेडी का मोदी सरकार को समर्थन, AIADMK ने भी दिया साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 13:01 IST

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के प्रस्ताव को पेश किये जाने के बाद राज्य सभा में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प पर सरकार को मिला बसपा का समर्थनबीजेडी और एआईएडीएमके ने भी दिया मोदी सरकार को समर्थन

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और इसे लद्दाख से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विधेयक पर बसपा सहित बीजेडी और एआईएडीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। आम तौर पर कई मुद्दों पर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नजर आने वाली मायावती की बसपा की ओर से सतीश चंद्र मिश्रा ने सरकार को समर्थन देने की घोषणा राज्य सभा में की। 

वहीं, बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्य सभा सासंद प्रसन्न आचार्य ने भी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का समर्थन किया। प्रसन्न आचार्य ने कहा- 'आज सही मायनों में कश्मीर भारत का हिस्सा बना है। जिस दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा बन जाएगा, उस दिन पूरा देश सरकार को बधाई देगा।'

राज्य सभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर पेश किये गये 4 अलग-अलग विधेयक पर चर्चा के दौरान बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी इन विधेयकों को पूरा समर्थन देती है। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, 'हमारी पार्टी पूरा समर्थन देती है। हम चाहते हैं कि ये बिल पास हो। हमारी पार्टी आर्टिकल 370 और दूसरे बिलों का विरोध करने नहीं जा रही है।' 

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के प्रस्ताव को पेश किये जाने के बाद राज्य सभा में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला। राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई विपक्षी पार्टियों ने इस तरह बिल लाये जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। इस पर अमित शाह ने जवाब देते हिए कहा, 'संविधान में अनुच्छेद 370 अस्थाई था, इसका मतलब ही यह था कि इसे किसी न किसी दिन हटाया जाना था लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल में इच्छाशक्ति नहीं थी कि इसे हटाने की ओर कदम बढ़ाया। लोग वोट बैंक की राजनीति करते थे लेकिन हमें वोट बैंक की परवाह नहीं है। पीएम मोदी जी इच्छाशक्ति के धनी हैं।'

अमित शाह ने साथ ही गुलाम नबी आजाद के भारत से कश्मीर के जुड़े होने में 370 की भूमिका को अहम बताने पर कहा, 'विपक्ष के नेता ने कहा कि आर्टिकल 370 से जम्मू-कश्मीर भारत से जुड़ा। यह सही नहीं है। महाराज हरी सिंह ने 27 अक्टूबर 1947 को भारत से जुड़ने का समझौता किया लेकिन आर्टिकल 370 को 1954 में लाया गया।' 

पीडीपी के सांसदों ने भारतीय संविधान की प्रतियां फाड़ीं

अमित शाह के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प को पेश करने के बाद कई सांसद चेयरमैन की कुर्सी के करीब आये और हंगामा करने लगे। इस दौरान पीडीपी के दो राज्य सभा सांसदों ने भारतीय संविधान की प्रतियां फाड़ने की भी कोशिश की। इसके बाद उन्हें मार्शलों ने सदन से बाहर किया। विरोध में पीडीपी सांसदों ने अपना कुर्ता भी फाड़ लिया।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरअमित शाहमायावतीनरेंद्र मोदीबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल