लाइव न्यूज़ :

नकदी संकट से जूझ रही बीएसएनएल को अपने कर्मचारियों का अगस्त का वेतन देने में दिक्कत, कंपनी की मासिक कमाई करीब 1,400 करोड़

By भाषा | Updated: August 31, 2019 13:27 IST

बीएसएनएल के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,65,179 है। इनके वेतन पर कंपनी की कुल आय का करीब 75 प्रतिशत खर्च होता है। कंपनी के 14,000 करोड़ रुपये के नुकसान में होने का अनुमान है जबकि 2018-19 में उसकी कुल आय 19,308 करोड़ रुपये थी। 

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को मासिक वेतन देने में बीएसएनएल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी.के. पुरवार ने इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया है।

नकदी संकट से जूझ रही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को अपने कर्मचारियों का अगस्त का वेतन देने में दिक्कत आ रही है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात स्वीकार की। नाम जाहिर ना करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि कंपनी की मासिक कमाई करीब 1,400 करोड़ रुपये है। कर्ज पर ब्याज भुगतान समेत उसकी कुछ देनदारियां भी हैं।

अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को मासिक वेतन देने में बीएसएनएल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इसे जारी करने की किसी समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी.के. पुरवार ने इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया है।

इस बीच भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी संगठनों के अखिल भारतीय संघ एयूएबी के समन्वयक पी. अभिमन्यु ने कहा, ‘‘ सरकार पर बीएसएनएल का बहुत बकाया है। पेंशन योगदान के नाम पर सरकार 2007 से बीएसएनएल से हर साल करीब 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी वसूल रही है।’’

एयूएबी अपनी मांगों को लेकर दबाव बढ़ाने के लिए देशभर में आंदोलन चलाने की भी योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस बार हम देशव्यापी आंदोलन की योजना बना रहे हैं। दूरसंचार विभाग अगर वेंडर और बीएसएनएल दोनों का बकाया भुगतान कर दे तो कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा सकेगा।

बीएसएनएल के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,65,179 है। इनके वेतन पर कंपनी की कुल आय का करीब 75 प्रतिशत खर्च होता है। कंपनी के 14,000 करोड़ रुपये के नुकसान में होने का अनुमान है जबकि 2018-19 में उसकी कुल आय 19,308 करोड़ रुपये थी। 

टॅग्स :मोदी सरकारबीएसएनएलएमटीएनएलनिर्मला सीतारमणरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया