लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने गंगा नदी में भारत की तरफ घुस आये चार बांग्लादेशी मछुआरों को रोका

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:27 IST

बीएसएफ ने बताया कि बांग्लादेश के राजशाही जिले के रहने वाले चारों मछुआरों का पहले कभी सीमा पार करने का इतिहास नहीं रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ ने मुर्शिदाबाद जिले के मदनघाट में गंगा नदी के भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए चार बांग्लादेशी मछुआरों को रोक लिया। बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी

 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुर्शिदाबाद जिले के मदनघाट में गंगा नदी के भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए चार बांग्लादेशी मछुआरों को रोक लिया। बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मछुआरों को पड़ोसी देश की सीमा पर तैनात बलों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बयान के मुताबिक चार मछुआरे शुक्रवार सुबह भारतीय जलक्षेत्र में 600 मीटर अंदर तक घुस आये थे। उन्हें पानी में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने रोका। बयान में बताया गया

 दोनों पक्षों की फ्लैग वार्ता के बाद सद्भावना पूर्ण कदम के तहत उन्हें और उनकी मोटर चालित नौका तथा मछली पकड़ने के सामान को उसी दिन बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स को सौंप दिया गया। बीएसएफ ने बताया कि बांग्लादेश के राजशाही जिले के रहने वाले चारों मछुआरों का पहले कभी सीमा पार करने का इतिहास नहीं रहा है। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी