लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पाकिस्तानी कबूतर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:25 IST

Open in App

अमृतसर, 21 अप्रैल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के एक घुसपैठिये के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है जो एक कबूतर है।

पंजाब पुलिस इस संबंध में कानूनी राय ले रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यहां रोरावाला चौकी पर बीएसएफ के एक जवान के कंधे पर एक कबूतर बैठ गया जो संभवत: सीमापार से उड़कर आया था।

अधिकारी ने बताया कि कबूतर के पैर में कागज का एक टुकड़ा बंधा था जिसपर कोई संपर्क नंबर था।

बीएसएफ कर्मी ने इस पक्षी को पुलिस को सौंपकर कानूनी कार्रवाई की लिखित मांग की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ध्रुव दहिया ने बताया कि बीएसएफ ने कबूतर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि कबूतर एक पक्षी है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। लेकिन हमने इस मामले को कानूनी राय के लिए कानूनी विशेषज्ञों के पास भेज दिया है।’’

उन्होंने कहा कि कबूतर के पैर में बंधे कागज के टुकड़े पर लिखे नंबर का विश्लेषण किया जा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी कबूतर ‘पकड़े गये’ हैं और सुरक्षाबलों को उनके माध्यम से जासूसी किये जाने का संदेह रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह