लाइव न्यूज़ :

बंगाल के नादिया जिल में बीएसएफ ने चार बांग्लादेशियों को पकड़ा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:38 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बिना वैध दस्तावेज के देश में घुस जाने पर चार बांग्लादेशियों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़ लिया। बीएसएफ ने बताया कि उसके जवानों ने 15 अगस्त की सुबह को इन चारों को पकड़ा जिनमें एक दम्पति एवं दो अन्य पिता-पुत्री हैं। बल के प्रवक्ता के अनुसार कमल विश्वास (40) ने पकड़े जाने के बाद बताया कि अपनी बेटी लीतू (18) की मिरगी की बीमारी के इलाज के लिए वे दोनों भारत आ गए। विश्वास ने सुरक्षाकर्मियों को यह भी बताया कि उन्हें अवैध रास्ता इसलिए अपनाना पड़ा क्योंकि कोविड-19 महामारी के बीच उनका वीजा नवीनीकृत नहीं हुआ। उसने बताया कि एक बांग्लादेशी दलाल ने उसे सीमा पार कराने के लिए 11000टका (बांग्लादेशी मुद्रा) लिये। प्रवक्ता के अनुसार दोनों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हंसखाली थाने ले जाया गया। उनके मुताबिक अन्य दो --गणेश राय (25) और उसकी पत्नी अंजलि राय (19) को सद्भावना के तौर पर बार्डर्स गार्ड्स बांग्लादेश के हवाले कर दिया गया क्योंकि महिला गर्भवती थी। प्रवक्ता के अनुसार इस दंपत्ति ने सीमा पार कराने के लिए एक दलाल को 26500 रूपये दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारतचीन पर भरोसा करना खुद को धोखा देने जैसा, इसलिए सीमा से जवान हटाने को राजी नहीं भारतीय सेना

भारतकश्मीर: एलओसी पर अगले दो महीने होगी भारी बर्फबारी, पाक धकेल सकता है आतंकियों को

भारतबीएसएफ ने अवैध तरीके से सीमापार करने के मामले में बांग्लादेश के पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया

भारतभारत बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो सफेद मोरों को बचाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया