BSE Odisha Class 10 Matric Result 2018: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 7, 2018 10:37 AM2018-05-07T10:37:40+5:302018-05-07T10:45:33+5:30

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (बीएसई ओडिशा) ने कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सात मई को सुबह नौ बजे जारी किया। ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।

BSE Odisha Class 10 Matric Result 2018 declared at bseodisha.nic.in | BSE Odisha Class 10 Matric Result 2018: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

BSE Odisha Class 10 Matric Result 2018 declared

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) ने कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सात मई को सुबह नौ बजे जारी किया। ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। परीक्षा देने वाले छात्र इन दोनों वेबसाइटों orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 23 फ़रवरी से आठ मार्च तक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएँ ली थीं। 

ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाएँ- orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in

इस साल कुल परीक्षार्थियों में कुल 5,90,367 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 4,38,348 छात्रों ने 10वीं की पराक्षा पास की है।  10वीं बोर्ड की परीक्षा में 2,16,305 लड़के और 2,22,043 लड़कियाँ उत्तीर्ण घोषित किए गये हैं। 1,36,717 छात्रों को फेल घोषित किया गया है।

ओडिशा बोर्ड के अनुसार इस साल कुल 77.35 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।  इनमें से 1715 छात्रों को ए-1 ग्रेड (90 प्रतिशत से ज्यादा अंक) मिला है। 15,689 छात्रों को ए-2 ग्रेड (80- 90 प्रतिशत के बीच अंक) मिला है। 39,252 छात्रों को बी-1 (70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक) मिला है। 68,009 छात्रों को बी-2 ग्रेड (60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक) मिला है।

देश के विभिन्न राज्यों के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ओडिशा बोर्ड परीक्षा की ओएमआर शीट का उत्तर दोपहर दो बजे orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर अपलोड करेगा। छात्र परीक्षा में दिए अपने जवाब का बोर्ड द्वारा दी गयी ओएमआर शीट की के उत्तर से कर सकते हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में  राज्य के बालासौर जिले के छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। वहीं मलकागिनी के छात्रों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

English summary :
BSE Odisha class 10th Results 2018: Board of Secondary Education of Odisha has announced the Odisha Board Class 10th Results 2018 also known as Odisha matric results 2018. The Odisha Board has declared the class 10th results today i.e. on 7th May, 2018 at orissaresults.nic.in or bseodisha.ac.in.


Web Title: BSE Odisha Class 10 Matric Result 2018 declared at bseodisha.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे