लाइव न्यूज़ :

Breaking News: राम मंदिर भूमि पूजन के लिए वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हिस्सा लेंगे BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी

By स्वाति सिंह | Updated: August 2, 2020 09:48 IST

राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में अलख जगाने वाले व आंदोलन चलाने के लिए जेल तक जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को रविवार को फोन पर आमंत्रित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन समारोह के लिए नहीं जाएंगे।दोनों नेता 5 अगस्त को वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन समारोह के लिए नहीं जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता 5 अगस्त को वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में अलख जगाने वाले व आंदोलन चलाने के लिए जेल तक जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को रविवार को फोन पर आमंत्रित किया गया। राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होना है। इस कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा व अन्य विधि व्यवस्था को लेकर तैयारियां काफी तेजी से हो रही है।

इससे पहले, कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं को अब तक निमंत्रण नहीं दिया गया है। बता दें कि उमा भारती व कल्याण सिंह ने कहा है कि वह दोनों इस भव्य भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। उमा भारती ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउंगी और 6 अगस्त तक वहीं रहूंगी।

जिस दिन राम मंदिर बनेगा मैं वापस आऊंगा'

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 1991 में अयोध्या दौरे पर आए थे। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के साथ विवादित रामजन्मभूमि परिसर का भी दौरा किया था। फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी ने उस दिन को याद करते हुए कहा है मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों से मोदी का परिचय गुजरात के बीजेपी नेता को रूप में करवाया था।

महेंद्र त्रिपाठी ने कहा, 'जब मैंने और स्थानीय पत्रकारों ने मोदी जी से पूछा कि वह फिर कब अयोध्या लौटेंगे तो मोदी ने जवाब दिया था, ''जिस दिन राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, मैं लौटकर आऊंगा''। प्रधानमंत्री ने अपना वादा निभाएंगे।'

फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी हालांकि इस बात से नाराज हैं कि उन्हे राममंदिर भूमि पूजन में आने का न्योता नहीं दिया गया है। फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि वह 1989 से विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने तक काम किया है।

अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारी जारी

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। 

राम जन्भूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंदिर प्रशासन लोगों और श्रद्धालुओं में वितरण के लिए ‘प्रसाद’ के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराएगा। रामलला की मूर्ति को 'भूमिपूजन' के दिन एक नई 'नवरत्न' पोशाक पहनायी जाएगी। पोशाक में नौ मणि रत्न जड़ित होंगे और इसकी सिलाई यहां की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत