Breaking News: कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और JDS के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन

By स्वाति सिंह | Published: January 27, 2020 09:50 AM2020-01-27T09:50:55+5:302020-01-27T09:58:14+5:30

1983 में उन्होंने जेडीएस के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार मुदबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1987 और 1994 में फिर से उसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा के लिए चुने गए।

Breaking news: Karnataka Former state minister and senior JD(S) leader Amarnath Shetty passed away in Mangaluru | Breaking News: कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और JDS के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन

उन्होंने कर्नाटक सरकार में पर्यटन और धार्मिक बंदोबस्त मंत्री के रूप में कार्य किया।

Highlightsअमरनाथ शेट्टी का सोमवार को मंगलुरु के एजे अस्पताल में निधन हो गया। अमरनाथ शेट्टी ने 1965 में राजनीति में कदम रखा

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का सोमवार को मंगलुरु के एजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। अमरनाथ शेट्टी ने 1965 में राजनीति में कदम रखा और करकला तालुक में पलाडका पंचायत के अध्यक्ष बनें। साथ ही वह मुदबिद्री नगर पंचायत के चेयरमैन, तालुक मार्केटिंग सोसाइटी और करकला, सहकारी सेवा बैंक और दक्षिण कन्नड़ की जिला जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। 

इसके बाद 1983 में उन्होंने जेडीएस के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार मुदबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1987 और 1994 में फिर से उसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा के लिए चुने गए। विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार में पर्यटन और धार्मिक बंदोबस्त मंत्री के रूप में कार्य किया।


 

Web Title: Breaking news: Karnataka Former state minister and senior JD(S) leader Amarnath Shetty passed away in Mangaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे