Brajrajnagar bypoll Election 2022: बीजेडी ने दिवंगत विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका दिया टिकट, भाजपा ने पांडा पर खेला दांव, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 9, 2022 03:56 PM2022-05-09T15:56:38+5:302022-05-09T15:57:53+5:30

Brajrajnagar bypoll Election 2022: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र में इस महीने की 31 तारीख को उपचुनाव है। पिछले साल दिसंबर में किशोर मोहंती के निधन के बाद ब्रजराजनगर में उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है।

Brajrajnagar bypoll Election 2022 BJD fields ticket late MLA Kishore Mohanty wife Alka Mohanty BJP Radharani Panda | Brajrajnagar bypoll Election 2022: बीजेडी ने दिवंगत विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका दिया टिकट, भाजपा ने पांडा पर खेला दांव, जानें समीकरण

बीजद, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में उपयुक्त उम्मीदवार उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Highlightsनामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मई है।नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।मतगणना तीन जून को होगी।

Brajrajnagar bypoll Election 2022: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को दिवंगत विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका मोहंती को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधायक राधारानी पांडा को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। मोहंती का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था जिसके बाद यह सीट खाली हो गयी थी। वह 2019 में भाजपा की राधारानी पांडा से 11,634 मतों के अंतर से विजयी हुए थे। कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस सीट पर उपचुनाव 31 मई को होगा। वोटों की गिनती 3 जून को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 5 जून तक पूरी कर ली जाएगी। ब्रजराजनगर से बीजद विधायक और पूर्व अध्यक्ष किशोर कुमार मोहंती की 30 दिसंबर, 2021 को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

पूर्व विधायक राधारानी पांडा ने 2014 में बीजद उम्मीदवार अनूप कुमार साई को हराकर सीट हासिल की थी। ब्रजराजनगर क्षेत्र में हाल ही में संपन्न ग्रामीण और शहरी निकाय के चुनावों में हार के बावजूद भाजपा को लगता है कि पांडा के संगठनात्मक कौशल से उसे सीट जीतने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर पटेल को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है, लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। ब्रजराजनगर सीट पर सत्तारूढ़ बीजद को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Web Title: Brajrajnagar bypoll Election 2022 BJD fields ticket late MLA Kishore Mohanty wife Alka Mohanty BJP Radharani Panda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे