जारी हो गया है BPSC 67th Prelims Exam 2022 का एडमिट कार्ड, यहां से करे आसानी से प्रवेश पत्र को डाउनलोड
By आजाद खान | Published: April 25, 2022 12:28 PM2022-04-25T12:28:04+5:302022-04-25T16:08:44+5:30
BPSC 67th Prelims Exam Admit Card 2022: आपको बता दें कि यह परीक्षा बिहार के कुल 38 जिलों में होगी जो जिले के 1083 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
BPSC 67th Prelims Exam Admit Card 2022:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को BPSC के आधिकारिक वेबसासइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा और अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। बता दें कि बिहार के 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी की परीक्षा 8 मई 2022 को आयोजित की जाएगी जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और 2 बजे खत्म होगा। यह परीक्षा बिहार के कुल 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर होगा जिसमें हजारों की मात्रा में छात्र परीक्षा देंगे।
BPSC 67th Combined Prelims Admit Card 2022: 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे
आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी जिसके बाद अब एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए आयोग 726 रिक्तियों पर नियुक्तियां करेगा। वहीं इस परीक्षा में इंडियन पॉलिटी, जियोग्राफी, हिस्ट्री, इंडियन इकॉनोमी, जनरल साइंस और मेंटल एबिलिटी सहित अन्य विषयों पर सवाल पूछा जाएगा। परीक्षा में कुल 150 अंके के प्रश्न पूछे जाएंगे।
BPSC 67th Combined Prelims Admit Card: यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी के परीक्षा का एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना काफी आसान है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2. फिर होमपेज पर दिये हुए BPSC 67th Combined Prelims Admit Card वाले लिंक को क्लिक करें।
स्टेप 3. इसके बाद आपसे लॉगइन डिटेल मांगा जाएगा, उसे दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. फिर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. इसके बाद आप अपने एडमिट कार्ड को चेक कर लें और फिर उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 6. बाद में इस्तेमाल के लिए आप इसके हार्ड कॉपी को निकाल कर रख सकते हैं।