लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की पहली स्पेस फिल्म होगी अक्षय कुमार अक्की की 'मिशन मंगल'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 19:47 IST

Open in App

एक ओर जहां हॉलीवुड अपनी स्पेस और साइंस फिक्शन फिल्मों की बदौलत दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का सरताज बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में अब तक कोई स्पेस फिल्म नहीं बनी है. इस बात की कमी हमेशा खलती थी, लेकिन अब बॉलीवुड में भी पहली बार अंतरिक्ष पर आधारित फिल्म बनने जा रही है.

इस फिल्म का नाम है 'मिशन मंगल'. इस पहली स्पेस फिल्म को बनाने का सपना साकार करने जा रहे हैं बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार, जो 'मिशन मंगल' के हीरो होने के साथ एक निर्माता भी हैं. यह निश्चय ही आश्चर्य है कि हमारा देश 'बाहुबली' जैसी फिल्म बनाकर तकनीक के मामले में हॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे चुका है और हमारी हालिया कुछ फिल्में कमाई के मामले में भी हॉलीवुड फिल्मों का मुकाबला करने में समर्थ दिख रही हैं, लेकिन अभी तक किसी ने स्पेस फिल्म बनाने का साहस नहीं किया.

जब फिल्मकार राकेश रोशन ने 'कोई मिल गया' और 'क्रिश' जैसी दिलचस्प और सफल साइंस फिक्शन फिल्में बनाई थीं तो उम्मीद जागी थी कि जल्द ही बॉलीवुड में भी कोई स्पेस आधारित फिल्म बनेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हॉलीवुड में तो सन 60 के दशक से ही स्पेस फिल्में बनने लगी थीं. वहां की 'स्टार वार्स' की कई सीरीज के साथ 'स्टार ट्रेक', 'प्लैनेट ऑफ द स्पेस', 'स्पेस बॉल्स', 'द राइट स्टफ', 'एलियंस', 'अपोलो 13', 'ग्रेविटी, प्रिडेटर', 'अवतार', 'टोटल रिकॉल' और 'सन शाइन' जैसी कई स्पेस फिल्मों ने सफलता का नया इतिहास रचा है.

बहरहाल, अब बॉलीवुड की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म कही जाने वाली 'मिशन मंगल' की शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरू हो गई है. इस फिल्म को अक्षय कुमार अपनी होम प्रोडक्शन 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के साथ आर बाल्की के प्रोडक्शन और उस 'फॉक्स स्टार' के साथ मिलकर बना रहे हैं जो हॉलीवुड में इस तरह की फिल्म बनाने का काफी अनुभव रखते हैं.

फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति हैं, जो आर बाल्की की कई फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके हैं. 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में कई अभिनेत्रियों के लीड रोल में होने के कारण कहा जा रहा है कि यह फिल्म अंतरिक्ष कार्यक्र मों में महिलाओं के अहम योगदान को दर्शाएगी. यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया