Bochaha By Election Result: बोचहा उपचुनाव में राजद ने NDA को पछाड़ा, अमर पासवान 6000 वोट से आगे, बेबी कुमारी पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2022 10:21 AM2022-04-16T10:21:52+5:302022-04-16T12:24:36+5:30

Bochaha By Election Result: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में तीन महिलाओं सहित 13 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई थी।

Bochaha By Election Result 2022 Amar Paswan lead 6000 vote Baby Kumari behind RJD BJP NDA CM nitish kumar | Bochaha By Election Result: बोचहा उपचुनाव में राजद ने NDA को पछाड़ा, अमर पासवान 6000 वोट से आगे, बेबी कुमारी पीछे

राजद ने भाजपा को पछाड़ दिया है। राजद के अमर पासवान 6000 वोटों से आगे हैं। भाजपा की बेबी कुमारी पीछे चल रही है।

Highlightsमतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर चुनाव जीता था।

Bochaha By Election Result:  बिहार विधानसभा की बोचहा सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। राजद ने भाजपा को पछाड़ दिया है। राजद के अमर पासवान 6000 वोटों से आगे हैं। भाजपा की बेबी कुमारी पीछे चल रही है।

मुजफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में तीन महिलाओं सहित 13 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

बोचहा से विधायक चुने गए मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। पासवान ने बॉलीवुड में सेट डिजाइनिंग के बाद राजनीति में आए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर चुनाव जीता था।

हाल ही में अपना मंत्री पद गंवाने वाले सहनी पहले दिवंगत विधायक के बेटे अमर को इस सीट से प्रत्याशी बनाना चाहते थे, लेकिन अमर ने पाला बदल लिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। वीआईपी ने इस उपचुनाव में गीता देवी को मौका दिया है, जिनके पिता रमई राम वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे।

वहीं, भाजपा ने सहनी की पूर्व करीबी बेबी कुमारी को टिकट दिया है। बेबी कुमारी वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय मैदान में उतरी थीं और विभिन्न पार्टियों के टिकट पर कई बार बोचहां का प्रतिनिधित्व करने वाले रमई राम को हराया था। इस उपचुनाव में कांग्रेस और असुदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के प्रत्याशियों के साथ-साथ चार निर्दलीयों व कई छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। 

Web Title: Bochaha By Election Result 2022 Amar Paswan lead 6000 vote Baby Kumari behind RJD BJP NDA CM nitish kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे