जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में गठजोड़, अजित-शरद पवार में जल्द विलय?, संजय राउत ने कहा-एमवीए में लौटेंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 18:23 IST2026-01-24T18:22:12+5:302026-01-24T18:23:45+5:30

जुलाई 2024 में अजित पवार आठ विधायकों के साथ तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप राकांपा विभाजित हो गई थी।

bmc polls Zilla Parishad Panchayat Samiti elections Ajit-Sharad Pawar merger soon Sanjay Raut said Maharashtra Deputy Chief Minister will return MVA | जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में गठजोड़, अजित-शरद पवार में जल्द विलय?, संजय राउत ने कहा-एमवीए में लौटेंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

Ajit-Sharad Pawar

Highlightsजिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 'घड़ी' के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं।अजित पवार महायुति का हिस्सा हैं, फिर भी उनका संबंध एमवीए से है। शरद पवार और अजित पवार एमवीए के तहत एक साथ आएंगे।

मुंबईः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुट एक साथ आएंगे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार महाविकास आघाडी (एमवीए) में लौटेंगे, क्योंकि उनका दिल अपने परिवार के साथ है। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ राकांपा का शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) में विलय हो गया है क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 'घड़ी' के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं।

उन्होंने कहा, "हालांकि अजित पवार महायुति का हिस्सा हैं, फिर भी उनका संबंध एमवीए से है। शरद पवार और अजित पवार एमवीए के तहत एक साथ आएंगे। अजित पवार एक साथ दो नावों पर सवार नहीं हो सकते।" जुलाई 2024 में अजित पवार आठ विधायकों के साथ तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप राकांपा विभाजित हो गई थी।

उनके नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और 'घड़ी' चुनाव चिन्ह मिला, जबकि शरद पवार के दल को अब राकांपा (एसपी) कहा जाता है। राकांपा के विभिन्न गुटों ने इस महीने की शुरुआत में पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन किया था और अब उन्होंने पांच फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए भी गठबंधन की घोषणा की है।

वे अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के चिन्ह घड़ी पर चुनाव लड़ेंगे। राउत ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) में महापौर पद को लेकर भाजपा से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का केंद्रीय नेतृत्व भी झुकने को तैयार नहीं है। 

Web Title: bmc polls Zilla Parishad Panchayat Samiti elections Ajit-Sharad Pawar merger soon Sanjay Raut said Maharashtra Deputy Chief Minister will return MVA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे