भाजपा ने धोखे से चुनाव जीता?, बीएमसी चुनाव नतीजों पर उद्धव ठकारे ने कहा- अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो मेयर हमारा होगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 17:01 IST2026-01-17T16:07:12+5:302026-01-17T17:01:35+5:30

बीएमसी के 227 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 89 सीट जीतीं हैं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीट अपने नाम की है। वहीं, शिवसेना(उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे)को छह सीट मिलीं।

bmc polls 2026 Uddhav Thackeray said on BMC election results If God wills mayor will be ours BJP win election by fraud | भाजपा ने धोखे से चुनाव जीता?, बीएमसी चुनाव नतीजों पर उद्धव ठकारे ने कहा- अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो मेयर हमारा होगा?

file photo

Highlightsवंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीट।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) को आठ सीट।समाजवादी पार्टी को दो और शरद पवार नीत राकांपा (शप)को एक सीट मिली है।

मुंबईः उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि शिवसेना (उबाठा) का पार्षद महापौर पद के लिए निर्वाचित हो यह हमारा सपना है, अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो ऐसा होगा। भाजपा मुंबई को गिरवी रखना चाहती है, उसने धोखे से चुनाव जीता; मराठी मानुष इस पाप को माफ नहीं करेंगे। शिवसेना(उबाठा) को भाजपा जमीन पर खत्म नहीं कर सकती, इसके बजाय वह साम-दाम दंड भेद के जरिये निष्ठा खरीद सकती है। शिवसेना(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो पार्टी मुंबई में अपना महापौर नियुक्त करने में सफल हो सकती है।

ठाकरे की यह टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गठबंधन द्वारा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव जीतने के एक दिन बाद आई है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन द्वारा ठाकरे परिवार से बीएमसी की सत्ता छीनने के एक दिन बाद, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (उबाठा)कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई को गिरवी रखना चाहती है और उसने धोखे से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष इस ‘पाप’ को कभी माफ नहीं करेंगे। ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना(उबाठा) का महापौर बनाना उनका सपना है, और अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो यह सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह गलतफहमी है कि उसने शिवसेना(उबाठा) को खत्म कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। ठाकरे ने कहा, ‘‘शिवसेना को भाजपा जमीनी स्तर पर खत्म नहीं कर सकी।’’ प्रत्यक्ष रूप से उनका इशारा बीएमसी चुनावों में शिवसेना (उबाठा) द्वारा जीती गई 65 सीटों की ओर था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा निष्ठा खरीदने के लिए साम-दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर रही है। ठाकरे ने कहा, ‘‘उसने (भाजपा ने) मुंबई को गिरवी रखकर विश्वासघात के जरिए जीत हासिल की है। मराठी मानुष इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे। लड़ाई अब खत्म नहीं हुई है, बल्कि अभी शुरू हुई है।’’

बीएमसी के 227 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 89 सीट जीतीं हैं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीट अपने नाम की है। वहीं, शिवसेना(उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे)को छह सीट मिलीं। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीट, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) को आठ,अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तीन, समाजवादी पार्टी को दो और शरद पवार नीत राकांपा (शप)को एक सीट मिली है।

Web Title: bmc polls 2026 Uddhav Thackeray said on BMC election results If God wills mayor will be ours BJP win election by fraud

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे